Khan Sir Quotes: जीवन में सफलता चाहिए, तो इस Teachers Day पर गांठ बांध लें खान सर की ये 10 बातें

Summary :

Khan Sir Quotes: देश के मशहूर शिक्षकों में से एक खान सर, जो अपने पढ़ाने के अंदाज और जिंदादिली के लिए मशहूर है। खान सर लाखों-करोड़ों बच्चों के फेवरेट टीचर बन चुके हैं। इनकी खास बात ये है कि यह कम फीस लेकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हैं, ताकि कोई पढ़ाई से वंचित न रहे। वह न सिर्फ अपने पढ़ाने के अंदाज से बल्कि अपनी मोटिवेशनल स्पीच के लिए भी जाने जाते हैं। खान सर बच्चों को पढ़ाते हुए कई बार कुछ ऐसी बाते कह जाते हैं, जिसे हर किसी को याद रखना चाहिए। हर छात्र अगर खान सर…

Khan Sir Quotes: देश के मशहूर शिक्षकों में से एक खान सर, जो अपने पढ़ाने के अंदाज और जिंदादिली के लिए मशहूर है। खान सर लाखों-करोड़ों बच्चों के फेवरेट टीचर बन चुके हैं। इनकी खास बात ये है कि यह कम फीस लेकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हैं, ताकि कोई पढ़ाई से वंचित न रहे। वह न सिर्फ अपने पढ़ाने के अंदाज से बल्कि अपनी मोटिवेशनल स्पीच के लिए भी जाने जाते हैं।

खान सर बच्चों को पढ़ाते हुए कई बार कुछ ऐसी बाते कह जाते हैं, जिसे हर किसी को याद रखना चाहिए। हर छात्र अगर खान सर की ये 10 बाते गांठ बांध लें, तो जीवन में सफलता जरूर मिलेगी। चलिए जानते हैं इस टीचर्स डे पर खान सर के मशहूर कोट्स:

खान सर की 10 बातें (Khan Sir Quotes)

khan sir quotes

1. पहचान से मिला काम बहुत देर तक नहीं रहता, लेकिन काम से मिली हुई पहचान आजीवन बनी रहती है।

2. बहुत दूर तक जाना पड़ता है यह जानने के लिए कि पास कौन था। इसलिए सब पर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि खुद का दांत अपना ही जुबान काट देता है।

3. आप सिर्फ एक लड़का हैं, आपकी कोई पर्सनालिटी नहीं देखेगा, कोई इमोशन के बारे में नहीं पूछेगा, कोई परेशानी के बारे में नहीं पूछेगा, कोई आपके दुख-दर्द के बारे में नहीं पूछेगा। सिर्फ पूछेगा तो वह यह है कि ‘तुम कितना कमाते हो’।

khan sir quotes

4. अपनी मंजिल को भुला कर जिया तो क्या जिया, हैं दम तुझमें तो उसे पाकर दिखा। लिख दे खून से अपनी कामयाबी की कहानी, और बोल उस किस्मत से कि दम है तो मिटा के दिखा।

5. कितना भी कामयाब क्यों न हो जाएं लेकिन कभी दिखावे की दुनिया में मत रहना। इतना शालीनता से रहें कि आपके बगल में बैठा इंसान जब आपके बारे में जानें तो वह दंग रह जाए।

6. दिन में सभी के लिए 24 घंटे होते हैं, लेकिन इसी 24 घंटे में किसी को प्यार करके ‘पति’ बनने का शौक है और किसी को मेहनत करके ‘करोड़पति’ बनने का। आप सोचिए की आपको क्या बनना है।

khan sir quotes

7. गलतियां सबसे होती हैं जो गलती हुई है उसे मान लें, सीखें और दोबारा करने की कोशिश न करें। लेकिन सबको जवाब देने की कोशिश मत करिएगा। क्योंकि, आप इंसान हैं कोई डिटर्जेंट नहीं हैं जो सफाई करते चलेंगे।

8. आप अपने आप के ऊपर समय दीजिए, खुद को डेवलेप कीजिए। जब अपना समय आप अपने ऊपर खर्च करते हैं तो आने वाले समय में लोग आपको गूगल पर सर्च करते हैं।

9. हमेशा हारी हुई बाजी खेला करें। हुनर ऐसा होना चाहिए कि हारी हुई बाजी को पलट सकें। जब जीत पक्की हो तो युद्ध कोई भी लड़ सकता है। लेकिन असली वीर तो वह है जिसकी हार पक्की है लेकिन फिर भी कर्ण की तरह युद्ध में उतर जाए।

10. जो पानी से नहाएगा वो लिबाज बदलेगा , जो पसीने से नहाएगा वो इतिहास बदलेगा।

यह भी पढ़ें: Happy Teachers Day: भारत के ऐसे 5 महान शिक्षक, जिन्होंने बदली कई छात्रों की जिंदगी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।