खुलते ही क्रैश हुआ भारतीय शेयर बाजार, 1000 अंक टूटा Sensex, जंग के बीच इन सेक्टर में पड़ा प्रभाव

Stock Market Today 12 March

Stock Market Today 12 March: मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है आज भी कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 963 अंक या 1.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,899 और निफ्टी 303 अंक या 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,563 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex 900 से अधिक अंक तक टूट गया था और निफ्टी ने भी गहरा गोता लगाया था। शुरुआती कारोबार में बाजार में करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में सबसे अधिक दबाव था।

Stock Market Today 12 March

Stock Market Today 12 March
Stock Market Today 12 March

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,070 अंक या 1.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 55,390 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 286 अंक या 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,127 पर था।

Top Losers Today

सेंसेक्स पैक में इटरनल, इंडिगो, एमएंडएम, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एलएंडटी, मारुति सुजुकी,बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बीईएल, आईटीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक गेनर्स थे।

Stock Market Updates

Stock Market Today 12 March
Stock Market Today 12 March

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के क्षेत्रीय सूचकांकों में शुरुआती कारोबार के दौरान व्यापक बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी ऑटो, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और निफ्टी रियल्टी में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई, तीनों क्षेत्रों में शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। अन्य क्षेत्रों में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी एफएमसी में 1.4 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.43 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा में 0.98 प्रतिशत की गिरावट आई।

Asian Market Crash Today: एशियाई बाजारों में तेज गिरावट

एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 2 प्रतिशत गिरकर 53832 पर आ गया, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.80 प्रतिशत गिरकर 4825 पर आ गया और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.49 प्रतिशत गिरकर 25508 पर पहुंच गया। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार लाल निशान में खुले थे। अमेरिकी बाजार का मुख्य सूचकांक डाओ बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ था।

Stock Market Crash Today

बाजार में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष में अब तेल टैंकरों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे इसमें और इजाफा हो गया है।  इस कारण से कच्चे तेल में बड़ी तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 9.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.54 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी करीब 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 95.14 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं दूसरी तरफ विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाली जारी रखे हुए हैं और बुधवार को इक्विटी में 6,267.31 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 4,965.53 करोड़ रुपए इक्विटी में निवेश किए थे।

ALSO READ: मिडिल ईस्ट जंग से दहला शेयर बाजार, Sensex 2300 और Nifty 700+ अंक लुढ़का, अमेरिका से जापान तक निवेशकों में हाहाकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।