Stock Market Today 17 June 2026: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, Sensex में 330 अंको का उछाल

Summary :

Stock Market Today 17 June 2026: मिडिल ईस्ट में शांति समझौता होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और शेयर बाजार में उछाल देखा जा रहा है। सुबह के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखाई दिए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 8.58 अंक की बढ़त के साथ 76,817.58 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 1 अंक की मामूली गिरावट के साथ 23,988 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 330 अंको का उछाल दर्ज किया गया है। फार्मा शेयरों में भी खरीदारी सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.26 प्रतिशत…

Stock Market Today 17 June 2026: मिडिल ईस्ट में शांति समझौता होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और शेयर बाजार में उछाल देखा जा रहा है। सुबह के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखाई दिए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 8.58 अंक की बढ़त के साथ 76,817.58 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 1 अंक की मामूली गिरावट के साथ 23,988 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 330 अंको का उछाल दर्ज किया गया है।

फार्मा शेयरों में भी खरीदारी

Stock Market Today 17 June 2026
Stock Market Today 17 June 2026

सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सूचकांक रहा। इसके बाद निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया का स्थान रहा। इसके अलावा, हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा 0.24 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Top Gainers And Losers Today: एक्सिस बैंक शेयर में गिरावट

वहीं, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। निफ्टी मेटल 0.87 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.68 प्रतिशत गिर गए। निफ्टी ऑटो, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी 50 के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, ट्रेंट, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, डॉ. रेड्डी लेबोरेट्री और एक्सिस बैंक प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे।

Expert on Stock Market

Stock Market Today 17 June 2026
Stock Market Today 17 June 2026

विशेषज्ञों ने कहा कि सकारात्मक पक्ष यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार और तेज गिरावट आ रही है। पिछले पांच दिनों में ब्रेंट क्रूड लगभग 16 प्रतिशत गिरकर करीब 79 डॉलर प्रति बैरलपर आ गया है, जिससे भारत के भुगतान संतुलन घाटे के बढ़ने की आशंकाएं कम हुई हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधि बेहतर हो सकती है,

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।