Stock Market Today 18 March: कुछ दिनों पहले भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ था लेकिन अब रौनक लौट आई है। आज मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 353.78 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,424.62 और निफ्टी 112.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,698 पर था। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी बनी हुई है। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके अलावा ऑटो, मीडिया, इन्फ्रा, कंजप्शन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक, डिफेंस, सर्विसेज, हेल्थकेयर, पीएसई, रियल्टी और फार्मा भी हरे निशान में थे। वहीं मेटल और कमोडिटी सूचकांक लाल निशान में थे।
Stock Market Today 18 March

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 544 अंक या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,718 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 555 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,729 पर था।
सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इंडिगो, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटरनल, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, मारुति सुजुकी और एबीआई गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।
Expert on Stock Market

बाजार में तेजी अमेरिकी फेड के फैसले से पहले देखी जा रही है। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेड बुधवार को फैसला सुनाएगी। यह दो-दिवसीय 17 मार्च को शुरू हुई थी। ईरान युद्ध के कारण इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है और इससे बाजार की आगे की चाल तय होगी। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।
Asian Market Today
ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे। जापान का निक्केई 225 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, हांगकांग का हैंग सेंग लगभग स्थिर रहा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 4 प्रतिशत बढ़ा।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान में खुला, मेटल और डिफेंस शेयर में खरीदारी





















