भारतीय शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी है और 5वे दिन भी बाजार बढ़त के साथ खुला। आज मंगलवार 07 जुलाई 2026 के कोराबारी सत्र में सेंसेक्स 90 अंक, 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,375 और निफ्टी 27 अंक, 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,457 पर खुला। सुबह 11 बजे तक Sensex में 175 अंको का उछाल और निफ्टी में 45 अंको का उछाल देखने को मिला है।
IT Stocks में तेजी
शुरुआती कारोबार में आईटी का दबदबा देखने को मिला और निफ्टी आईटी करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। साथ ही निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक हरे निशान में था। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19,315 पर करीब सपाट था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 62 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,356 पर था। सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, TCS, टेक महिंद्रा, SBI,, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, HDFC Bank , बजाज फाइनेंस, HUL, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी हरे निशान में थे। ट्रेंट, इंडिगो, BEL, एलएंडटी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स,ICICI Bank, सन फार्मा लाल निशान में थे।
वैश्विक बाजारों में गिरावट
ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। वहीं, जकार्ता में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.12 प्रतिशत की मजबूती बढ़त के साथ बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में रौनक का कारण
भारतीय शेयर बाजार में 5वें दिन भी रौनक देखी गई है जिसके पीछे कुछ मुख्य कारण बताए जा रहे है।
- कच्चे तेल की कीमतें जंग से पहले के नीचले स्तर पर आ गई हैं।
- Foreign Portfolio Investment अब खरीदार बन गए हैं। बता दें कि विदेशी निवेशकों की खरीदारी अभी कोई मजबूत ट्रेंड नहीं है, लेकिन उनका बिकवाली रोककर खरीदार बन जाना एक अहम बदलाव है।
- छोटी कंपनियों के शेयर में लगभग 32 प्रतिशत का बंपर उछाल


Download Android App
Download iOS App




