IND vs ENG: तीसरे टी-20 में भारत के सामने सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती, क्या वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कर पाएंगे कमाल?

Summary :

इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है। अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में हार जाती है, तो सीरीज जीतने की उसकी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी कप्तानी में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। IND vs ENG 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद दूसरे टी-20 में इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर डेब्यू करने वाले 15 साल…

इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है। अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में हार जाती है, तो सीरीज जीतने की उसकी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी कप्तानी में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

IND vs ENG 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद

Vaibhav Sooryavanshi Performance
Vaibhav Sooryavanshi Performance (Source: Google)

दूसरे टी-20 में इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की नजरें रहेंगी। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने तेज शुरुआत करते हुए 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाने वाली ट्रेंट ब्रिज की पिच पर उनसे इस बार इफैक्टीव परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।

गेंदबाजी में बदलाव संभव

Prince Yadav In Indian Team
Prince Yadav In Indian Team (Source: Google)

तीसरे टी-20 के लिए इंडियन टीम अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर सकती है। पिछले मुकाबले में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च किए थे, जिसमें एक ओवर में 29 रन भी शामिल थे। ऐसे में उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिलने की पॉसीबिलीटी है। इंग्लैंड की सिचुएशन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट एक्सट्रा तेज गेंदबाज के साथ उतरने पर विचार कर सकता है।

बल्लेबाजों को निभानी होगी जिम्मेदारी

Indian Openers
Indian Openers (Source: Google)

भारतीय बल्लेबाजी अब तक उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी है। अभिषेक शर्मा को छोड़कर बाकी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्रगल करते नजर आए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने काफी यूज़फुल पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। अगर भारत को सीरीज में वापसी करनी है, तो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को बड़ी पार्टनरशिप बनानी होंगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 32 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था।

मैच कब और कितने बजे होगा?

Match Timings
Match Timings (Source: Google)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार टॉस रात 9:30 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद रात 10:00 बजे फेंकी जाएगी। इस मुकाबले का समय दूसरे टी-20 से अलग रखा गया है।

लाइव प्रसारण कहां देखें?

Where To Watch Live Match
Where To Watch Live Match (Source: Google)

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और JioHotstar के जरिए मोबाइल, लैपटॉप और बाकी डिजिटल डिवाइस पर एवेलेबल होगी।

Read More: Prithvi Shaw की मंगेतर आकृति अग्रवाल की क्रिप्टिक पोस्ट से मची हलचल, क्या सच में धोखेबाज़ है क्रिकेटर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।