वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले कुछ साल में कई दूरगामी तथा महत्वाकांक्षी सुधार किये हैं, जो दीर्घकालिक अवधि में भारत को प्रतिस्पर्धी एवं उत्पादकता के लिहाज से दक्ष अर्थव्यवस्था बनाएंगे। एक शीर्ष भारतीय अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत के बारे में काफी सकारात्मक माहौल है। उन्होंने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) समेत दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता के जरिये क्रोनी पूंजीवाद को समाप्त करना, रेरा के जरिये रियल एस्टेट में सुधार करना तथा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण आदि दीर्घकालिक अवधि में भारत को प्रतिस्पर्धी एवं उत्पादकता के लिहाज से दक्ष अर्थव्यवस्था बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत की कहानी अभी शुरू हुई है। कांत ने कहा कि शहरीकरण, बुनियादी संरचना सृजन तथा आगे बढ़ने के लिये प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की हमारी प्रक्रिया अभी शुरू हुई है।


Download Android App
Download iOS App



