हैदराबाद : टाटा मोटर्स कुछ और समय तक नैनो का उत्पादन जारी रखेगी। टाटा मोटर्स ने कहा कि कुछ और समय तक नैनो का उत्पादन जारी रखेंगे क्योंकि यह कंपनी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ीै है। पीटीआई-भाषा को ई-मेल में दिये जवाब में टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, हैचबैक खंड में एकमात्र उत्पाद होने के नाते नैनो हमारी यात्री वाहन रणनीति में अहम भूमिका निभाती है, जो कि पहली बार कार खरीदने वालों के लिये महत्वपूर्ण खंड है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि हम नियमित रूप से अपनी उत्पाद रणनीति की समीक्षा करते हैं और आने वाले महीनों में निश्चित रूप से इसमें अपडेट करेंगे। तब तक, हम प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की मांग के अनुरूप नैनो का उत्पादन जारी रखेंगे। अधिकारी ने कहा कि नैनो के भविष्य के संबंध में कई चर्चा हुयी है और वाहन के भावनात्मक रूप से जुड़े होने के कारण हम कुछ निष्कर्षो तक पहुंचे हैं। नैनो को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। किसी उत्पाद के संबंध में फैसला पूरे यात्री वाहन रणनीति को ध्यान में रखकर लिया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



