एग्रो फूड टेक Startups के लिए साल 2024 भारत के लिए रहा बेहतर, रिपोर्ट में खुलासा

Summary :

भारत में 2024 में एग्रो फूड टेक स्टार्टअप्स का शानदार प्रदर्शन

2024 में भारतीय कृषि-खाद्य प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स के लिए निवेश तीन गुना बढ़कर 2.5 बिलियन डॉलर हो गया, जिसका मुख्य कारण त्वरित वाणिज्य कंपनी ज़ेप्टो द्वारा जुटाया गया धन है। यह जानकारी ओमनीवोर और एगफंडर द्वारा जारी ‘डेवलपिंग मार्केट्स एग्रीफूडटेक इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2025’ में सामने आई। विकासशील बाजारों में कृषि खाद्य प्रौद्योगिकी निवेश 2024 में 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो 2023 से 63 फीसदी ज्यादा है और वैश्विक निवेश का 23 फीसदी है।

पिछले वर्ष भारतीय कृषि-खाद्य प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स में निवेश तीन गुना बढ़कर 2.5 बिलियन डॉलर (2,150 करोड़ रुपए) हो गया, जिसका श्रेय त्वरित वाणिज्य कंपनी ज़ेप्टो द्वारा जुटाए गए धन को जाता है।एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ओमनीवोर ने वैश्विक निवेश मंच एगफंडर के साथ मिलकर बुधवार को ‘डेवलपिंग मार्केट्स एग्रीफूडटेक इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2025’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट में खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार,भारत के एग्रीफूडटेक स्टार्टअप्स में निवेश 2024 में 2.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह निवेश 806 मिलियन डॉलर था। ज़ेप्टो ने पिछले साल कई राउंड में 1.4 बिलियन डॉलर जुटाए थे। रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत के लिए, वर्ष 2024 ई-ग्रॉसरी और रेस्तरां से जुड़े स्टार्टअप में निरंतर निवेश को दर्शाता है, जो देश के घने शहरी वातावरण और उच्च जनसंख्या को देखते हुए उपयुक्त है।”

साल 2024 में 3.7 अरब डॉलर पहुंचा

एक रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील बाजारों में कृषि खाद्य प्रौद्योगिकी निवेश 2024 में 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो 2023 से 63 फीसदी ज्यादा है और वैश्विक निवेश का 23 फीसदी है। शीर्ष 10 देशों में से पांच में निवेश बढ़ा: वियतनाम 8.7 करोड़ डॉलर (+350 प्रतिशत), और चिली 5.8 करोड़ डॉलर (+33 प्रतिशत), भारत 2.5 अरब डॉलर (+215 प्रतिशत), सिंगापुर 17.2 करोड़ डॉलर (+3 प्रतिशत), मेक्सिको 9.7 करोड़ डॉलर (+250 प्रतिशत). रिपोर्टों के अनुसार, भारत का ई-किराना प्लेटफॉर्म ज़ेप्टो 2024 में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक वित्त पोषित एग्रीफूडटेक कंपनी थी, जिसने तीन अंतिम चरण के सौदों में लगभग 1.4 बिलियन डॉलर जुटाए।

ग्रांट थॉर्नटन: भारत में खुदरा सौदे तीन साल में सबसे ऊपर

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।