क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) और इसके निवेशकों (Investors) के लिए साल 2022 अबतक बिलकुल भी ठीक या मन चाहे मुनाफे लायक नहीं रहा है। क्रिप्टो बाजार भी अभी बेहद भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है। इसी बीच दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन में आज 1.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जो देखने और सुनने में तो मामूली लग रही है, लेकिन इस गिरावट की वजह से क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन की कीमतें 23000 डॉलर यानी लगभग 18.42 लाख रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। वही, बिटकॉइन के अलावा ether, dogecoin, shibu inu में मामूली बढ़त देखने को मिली।
एक ट्रिलियन डॉलर के ऊपर बना रहा क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप
क्रिप्टो बाजार के जानकारों और ख़बरों की माने तो पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटल एक ट्रिलियन डॉलर (1 trillion dollar) के ऊपर ही बना हुआ है। बिटकॉइन के अलावा अगर दूसरी चर्चित क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो दूसरी सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी ईथर (Ethereum) की कीमत में आज 1.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। फिलहाल ईथर 1686 डॉलर यानी लगभग 1.33 लाख रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वही अगर एलन मस्क द्वारा चर्चित dogecoin की बात करें तो आज इसमें 1.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी और ये 5.46 के आसपास कारोबार कर रहा था। जबकि shibu inu की कीमत 3 फीसदी की बढ़त के बाद 0.000012 डॉलर पर बनी रही।
उतार-चढ़ाव रहा बाकी क्रिप्टोकरेंसी का प्रदर्शन
चर्चित क्रिप्टोकरेंसी के अलावा बाकी काम चर्चित क्रिप्टो में भी बढ़त देखने को मिली। बीते 24 घंटों में एक्सआरपी,सलोना,बीएनबी,तीथकॉइन, चेनलिंक, पॉलीगन में गिरावट देखने को मिली,जबकि पोल्काडॉट और एपिकॉइन में बढ़त देखने को मिली।
* सावधान: ये खबर केवल जानकारी के लिए बनाई गई है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश या पैसा लगाने से पहले बाजार के जानकारों या अपने वित्तीय सलाहकार कि सलाह जरूर लें। *


Download Android App
Download iOS App



