पटना ,(पंजाब केसरी) :लोकतंत्र के लुटेरे के साथ अंतिम क्षण तक संघर्ष करता रहूंगा। हम कर्पूरी ठाकुर, जार्ज फर्नांडिस, राज नारायण, स्वामी सहजानन्द सरस्वती और रामविलास पासवान के विचारों को मानने वाले लोग है,जुल्म एवं अन्याय के खिलाफ निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
उक्त बातें आज लोजपा(रामविलास) के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ.अरूण कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी आंदोलन से निकले हुए लोग है। सिविल नाफरमानी करते रहे,सत्याग्रह एवं संघर्ष हमारे खून में है। सरकार चाह करके भी इस प्रवृति को नहीं बदल सकती है।
श्री कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशान साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार, कुकर्म और महिलाओं के साथ अत्याचार में पूरी तरह संलिप्त है। प्रदेश में संचालित संस्थाएं पूरी तरह धवस्त हो चुकी हैं। आए दिन सरकार के द्वारा लोकतंत्र का लगातार माखौल उड़ाया जा रहा है। कानून के पहरूआ द्वारा ही कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो रहा है। लोकतंत्र के चारों स्तम्भ विलुप्त होता जा रहा है, जो चिंता का विषय है।

राजनीतिक द्वेष और प्रतिद्धंदिंता को सामने रखकर न्याय और न्यायपालिका को प्रभावित किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है।डॉ. अरूण ने कहा कि हमारी पार्टी इस भ्रष्टचारी एवं कुकर्मी सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लेते है। हमारी पार्टी इसके लिए निरंतर चरणबद्ध आंदोलन चलायेंगी।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेष भट्ट ने बताया कि इस संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानन्द शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधान परिषद अजय अलमस्त, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, विज्ञान स्वरूप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा, निशांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, कमलेश यादव, आनन्द चंद्रवंशी एवं अन्य नेतागण मौजूद थे।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।


Download Android App
Download iOS App



