पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट थमी, जानिए आज का भाव !

Summary :

पिछले छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63 पैसे प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.13 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली।

 पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट बुधवार को थम गई। पिछले छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63 पैसे प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.13 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। 
उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में फिर नरमी आई है। अंतराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अगस्त डिलीवरी अनुबंध में बुधवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 71.23 रुपये, 73.47 रुपये, 76.91 रुपये और 74.01 रुपये प्रति लीटर रहे। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में यथावत क्रमश: 65.56 रुपये, 67.48 रुपये, 68.76 रुपये और 69.36 रुपये प्रति लीटर रहे। 

Desk Team

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 5वें दिन कटौती जारी

Summary :

सोमवार की कटौती के बाद दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के भाव घटकर क्रमश: 65.98 रुपये, 67.73 रुपये, 69.13 रुपये और 69.74 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला लगातार पांचवें दिन सोमवार को जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें दिल्ली और मुंबई में फिर से 30 पैसे जबकि कोलकाता में 29 पैसे और चेन्नई में 32 पैसे प्रति लीटर घटा दी हैं।

वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 13 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल इन पांच दिनों में 1.57 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली के उपभोक्ताओं को इन पांच दिनों में 68 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार की कटौती के बाद दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव घटकर क्रमश: 71.43 रुपये, 73.50 रुपये, 77.04 रुपये और 74.14 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल के भाव घटकर क्रमश: 65.98 रुपये, 67.73 रुपये, 69.13 रुपये और 69.74 रुपये प्रति लीटर हैं।

Desk Team