प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर के उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नई योजनाओं की घोषणा की है जो उसके 4जी नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि इन पेशकश में वोडाफोन से जुड़ने वाले उपभोक्ता को 496 रुपये के पहले रीचार्ज पर 84 दिन के लिए असीमित लोकल व एसटीडी कॉल के साथ साथ प्रतिदिन एक जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में राष्ट्रीय स्तर पर कोई रोमिंग शुल्क नहीं होगा।
कंपनी ने नये ग्राहकों के लिए दूसरी नयी पेशकश 177 रुपये के रिचार्ज वाली की है। इसमें ग्राहक 177 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिन तक जितनी चाहें लोकल व एसटीडी कॉल कर सकेंगे और इसमें एक जीबी डेटा भी मिलेगा। वोडाफोन इंडिया के व्यापार प्रमुख (दिल्ली-एनसीआर) आलोक वर्मा ने उम्मीद जताई है कि ये पहले रीचार्ज उन प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक साबित होंगे जो वोडाफोन सुपरनेट से जुड़ना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



