कोलकाता : एप आधारित टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने हावड़ा स्टेशन पर लोगों को सुलभ टैक्सी मुहैया कराने के लिए पूर्वी रेलवे के साथ आज करार किया। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके तहत हावड़ा स्टेशन पर एक बुकिंग केंद्र खोलेगी जहां वैसे उपभोक्ता भी टैक्सी बुक कर सकेंगे जिनके पास उबर का एप नहीं हो। उसने कहा, ‘‘रेलवे टर्मिनल के बाहर एक समर्पित पिक अप जोन होगा तथा यात्रियों की मदद के लिए वहां लोग भी होंगे।’’
उबर कोलकाता के महाप्रबंधक अर्पित मुंद्रा ने कहा, ‘‘हम पूर्वी रेवले द्वारा इस तालमेल से उत्साहित हैं। हमने पहले भी देश में विभिन्न सार्वजनिक परिवहन एजेंसियों के साथ इस तरह का करार किया है।’’
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



