रूस-यूक्रेन संकट के बीच धड़ाम हुआ भारतीय शेयर बाजार, 1450 अंक से अधिक टूटा Sensex

Summary :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,461 अंक टूटकर 55,770 पर और निफ्टी 430 अंक फिसलकर 16,633 पर आ गया। सेंसेक्स तथा निफ्टी तकरीबन 2.5 प्रतिशत से अधिक की टूट हुई।

रूस के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,461 अंक टूटकर 55,770 पर और निफ्टी 430 अंक फिसलकर 16,633 पर आ गया। सेंसेक्स तथा निफ्टी तकरीबन 2.5 प्रतिशत से अधिक की टूट हुई।
शेयर बाजार शुरू होते ही 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,461.35 अंक या 2.55 प्रतिशत गिरकर 55,770.71 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 430.10 अंक या 2.52 फीसदी की गिरावट के साथ 16,633.15 पर था। सेंसेक्स के सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई शामिल थे।

राष्ट्रपति पुतिन ने की यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा, NATO देशों से कहा- हम सभी नतीजों के लिए तैयार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। यूक्रेन-रूस संकट को देखते हुए ब्रेंट क्रूड तेल आठ साल में पहली बार बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Desk Team