कोरोना महामारी के चलते अमेरिका की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसना हो रहा है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था के आकार में पहली तिमाही के दौरान पांच प्रतिशत की गिरावट आयी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण दूसरी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में इससे अधिक गिरावट आने की आशंका है।
अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट एक महीने पहले किये गये अनुमान के अनुकूल है। यह वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान 2008 की चौथी तिमाही में आयी गिरावट के बाद अमेरिकी की जीडीपी में किसी भी तिमाही में आयी सबसे बड़ी गिरावट है। वर्ष 2008 की चौथी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में 8.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।
मार्च तिमाही के आंकड़ों में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से प्रभावित महज दो सप्ताह ही शामिल हैं। ऐसे में अर्थशास्त्रियों को दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून की अवधि में पहली तिमाही की तुलना में काफी अधिक लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट की आशंकाएं हैं।


Download Android App
Download iOS App



