नई दिल्ली : इलाहाबाद, चित्रकूट लाइन से गेहूं की आवक यहां बढ़ जानेे से आज भी 10/12 रुपए का मंदा आ गया है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पिछले सप्ताह गेहूं पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ा दिया गया था, लेकिन घरेलू मंडियों से स्टॉकिस्टों की बिकवाली आने से तेजी को समर्थन नहीं मिल पा रहा है तथा इसमें लम्बी तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। इसके अलावा बारीक चावल के भाव पूर्वस्तर पर ठहर गये हैं।
दलहनों में उड़द एसक्यू शॉर्टेज के चलते दो दिनों में 150/200 रुपए बढ़ गया। चीनी मे आज भी 10/15 रुपए का और मंदा आया। खाद्य तेलों में भी ग्राहकी के अभाव में 25/50 रुपए सरसों, सोया, व चावल तेल में निकल गये। किराने में पोस्तदाना, आयात के अभाव में 10 रुपए किलो और तेज हो गया। डंडोयचा का अमचूर नीचे वाली क्वालिटी का 1000 रुपए क्विंटल उछल गया।


Download Android App
Download iOS App



