कोलकाता : रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो नेटवर्क के दायरे में पश्चिम बंगाल की 100 फीसदी आबादी इस साल दिसंबर में आ जाएगी और उन्होंने राज्य में गैर-जियो व्यापार में अगले तीन सालों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। यहां बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि कंपनी राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे जियो नेटवर्क के दायरे में राज्य के 1,000 शहर और 39,000 गांव हैं। जियो बंगाल की 100 फीसदी आबादी तक साल 2018 के दिसंबर में पहुंच जाएगी।
राज्य का हरेक 4 जी प्रौद्योगिकी के दायरे में होगा। हम ऑप्टिकल फाइबर के साथ बंगाल को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहे हैं। समूह राज्य के पांच जिलों में डिजिटल सेवाएं लांच करेगी, जो डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देगी। उन्होंने राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण संयंत्र लगाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में अगले तीन सालों में गैर-जियो कारोबार में 5,000 करोड़ रुपये निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार की आर्थिक गतिविधियों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना करते हुए अंबानी ने कहा कि दीदी, आपके नेतृत्व में बंगाल सबसे अच्छा बंगाल बन रहा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



