नई दिल्ली : दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि नयी दूरसंचार नीति को अगले महीने के अंत तक मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पिछले चार साल की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सिन्हा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति (एनडीसीपी) को जुलाई के अंत तक मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल जाएगी। सरकार ने हाल में राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति (एनडीसीपी) जारी की है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को 50 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड उपलब्ध कराई जाएगी, क्षेत्र में 6.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया जाएगा और कुछ साल में 40 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सिन्हा ने कहा कि जब यह सरकार सत्ता में आई तो क्षेत्र संकट में था। अंशधारकों में भरोसे की कमी थी जिससे हमें पुन : कायम किया है। डाक विभाग के बारे में उन्होंने कहा कि हमें भारतीय डाक भुगतान बैंक की 650 शाखाएं शुरू करने के लिए रिजर्व बैंक की मंजूरी का इंतजार है। इसमें धीरे-धीरे डेढ़ लाख डाकघर शाखाओं को जोड़ा जाएगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



