अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने देश में कारोबार पर कायदे कानूनों के अंकुश और कम करने का वादा किया। ट्रम सरकार अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये और अधिक वैश्विक निवेश आकर्षित करना चाहती है।
उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन यहां उद्यमियों की बैठक में कहा कि भारत के साथ एक बड़ी ट्रेड डील पर काम हो रहा है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई ब्योरा साझा नहीं किया। भारत यात्रा के बारे में राष्ट्रपति ने कहा कि यहां आना मेरे लिये सम्मान की बात है। हमने भारत के साथ व्यापार की काफी बात की है। वे हमसे 3 अरब डॉलर मूल्य का हेलीकाप्टर खरीदेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वह कड़क नेता हैं लेकिन साथ ही वह अच्छे इंसान भी हैं।
ट्रंप ने कहा, ‘‘हमने यहां नौकरियां सृजित की, उन्होंने वहां (अमेरिका) रोजगार सृजन किया है। उन्होंने कहा कि सरकारें रोजगार सृजन में केवल सहायता कर सकती हैं और वह निजी उद्योग है जो वास्तव में नौकरियां देता है। अमेरिका में नियमन के बारे में ट्रंप ने कहा कि कुछ नियमनों को सांविधिक प्रक्रिया से हटाया जाना है लेकिन उनकी सरकार कायदे-कानून की संख्या में कमी लाने को लेकर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को जीतने जा रहे हैं, इससे बाजार में उछाल आएगा।ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और सैन्य क्षेत्र के लिये काफी कुछ किया है।


Download Android App
Download iOS App



