छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ यौन संबंध बनाए और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इस बार से वह इस फुटेज को वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा। युवक की धमकी से पति-पत्नी परेशान हो गए और उन्होंने युवक की हत्या की साजिश रच डाली। दोनों ने युवक को अपने घर बुलाया, फिर दूध में नींद की दवा मिलाकर दे दी। जब युवक बेहोश हो गया, तो उसका गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया गया। हालांकि पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दोस्त की बीवी के साथ बनाया शारीरिक संबंध
जानकारी के मुताबिक, करीब तीन साल पहले अरुण पटेल (24), मुकेश पटेल (34) और उसकी पत्नी मनीषा महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए थे। तीनों एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान अरुण और मनीषा के बीच संबंध बने।
बताया जा रहा है कि अरुण ने दोनों के संबंध का वीडियो मनीषा के फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। इसी वीडियो को लेकर बाद में अरुण और मनीषा के बीच विवाद शुरू हो गया।
वीडियो को लेकर किया ब्लैकमेल
गांव लौटने के बाद अरुण ने मुकेश की पत्नी को वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब पत्नी ने अपने पति मुकेश को इस बात की जानकारी दी, तो उसने अपने दोस्त को समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद भी अरुण ने धमकी देना नहीं छोड़ा, जिस वजह से पति-पत्नी परेशान हो गए। इस वजह से उन्होंने अरुण की हत्या की साजिश रची।
दूध में मिलाकर दी नींद की गोलियां
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी ने पहले से हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने 30 जुलाई की रात अरुण को अपने घर बुलाया और उसके दूध में नींद की गोलियां मिला दीं। दूध पीने के बाद अरुण बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को रामचंद्र पटेल के घर के पास सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद अरुण का मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल गमछा नदी में फेंक दिया।
जेल भेजे गए पति-पत्नी
जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध बातें और सबूत मिले। इसके आधार पर पुलिस ने मुकेश पटेल और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की धारा 103, 238(ए) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। 17 अगस्त को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Download Android App
Download iOS App




