रायपुर में निगम आयुक्त ने राजस्व वसूली तेज करने के दिए निर्देश, सफाई कर्मियों का वेतन नहीं रहेगा लंबित

Municipal Corporation Property Tax Defaulters Crackdown

Municipal Corporation Property Tax Defaulters Crackdown : राजधानी में नगर निगम के बड़े बकायेदारों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और सीलबंदी जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सड़कों पर मलबा डालकर या अन्य तरीके से यातायात बाधित करने वालों पर भी नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने गुरुवार को महात्मा गांधी सदन में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने निगम के सभी दस जोनों के राजस्व अमले से कहा कि 77 दिवसीय अभियान के तहत निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुसार हर दिन राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। बड़े बकायेदारों से बकाया वसूलने के लिए कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए।

सड़कों पर मलबा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना

Municipal Corporation Property Tax Defaulters Crackdown
Municipal Corporation Property Tax Defaulters Crackdown

आयुक्त ने नगर निवेश अभियंताओं को सड़कों पर निर्माण एवं विध्वंस मलबा डालकर व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ अधिनियम के तहत जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जोन कमिश्नरों से जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल सुधार कार्य कराने को कहा, ताकि बारिश के दौरान दोबारा समस्या पैदा न हो।

सीएम हेल्पलाइन मामलों का होगा तुरंत निपटारा

Municipal Corporation Property Tax Defaulters Crackdown
Municipal Corporation Property Tax Defaulters Crackdown

बैठक में प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियों के लंबित वेतन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। आयुक्त ने तत्काल वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और भविष्य में इसे लंबित नहीं रखने की स्थायी प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त नगर निगम से जुड़े सभी आवेदनों का तेजी से निराकरण कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को भी कहा गया। बैठक में अपर आयुक्त, मुख्य अभियंता, उपायुक्त, जोन कमिश्नर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – Chhattisgarh News: बारिश से जलभराव पर महापौर का बड़ा एक्शन, अर्जुन नगर में अवैध पाटे तोड़ने के दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।