राज्यसभा उपचुनाव से पहले TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल, सुष्मिता देब बोलीं- ‘दीदी के राज में भ्रष्टाचार’

TMC MPs Join BJP West Bengal

TMC MPs Join BJP West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC की मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं। पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव से ठीक पहले सूबे की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है। इस बार तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देब और प्रकाश चिक बड़ाइक ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें, गुरुवार को यह तीनों सीनियर नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में इन नेताओं ने भगवा दामन थामा। ये तीनों सीटें इन सांसदों के इस्तीफे के बाद ही खाली हुई थीं। वहीं दूसरी तरफ, हाल ही में टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई में गए सांसद यूसुफ पठान और शताब्दी रॉय की नबन्ना में मौजूदगी ने अटकलें तेज कर दी हैं। समिक भट्टाचार्य ने कहा कि इन सांसदों ने पहले ही टीएमसी छोड़ दी थी और अब ये औपचारिक रूप से बीजेपी में आ गए हैं।

“बंगाल अब वृद्धाश्रम बन गया है”

Sukhendu Sekhar Roy Joins BJP
Sukhendu Sekhar Roy Joins BJP

वहीं, पूर्व सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्य की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने बंगाल को रेगिस्तान बना दिया था, जहां सिर्फ घोटाले हुए। उन्होंने कहा, “टीएमसी के लोग राजनीति से नहीं जुड़े थे। लोकसभा चुनाव के चार महीने के बाद आरजी कर कांड के खिलाफ राज्य की जनता सड़क पर आ गई थी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार का मकसद सिर्फ केंद्र का विरोध करना है, जिससे युवा बाहर जा रहे हैं और बंगाल अब केवल एक वृद्धाश्रम बनकर रह गया है। दूसरी तरफ, समिक भट्टाचार्य ने साफ किया कि ‘भय आउट, भरोसा इन’ के नारे के साथ जनता ने बीजेपी का समर्थन किया है और ये नेता बंगाल के विकास के संकल्प के साथ आए हैं।

“टीएमसी सिंबल का मतलब अब सिर्फ भ्रष्टाचार”

Sushmita Dev Joins BJP Statement
Sushmita Dev Joins BJP Statement

बीजेपी में शामिल होने के बाद सुष्मिता देब ने ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने असम के विकास की तारीफ करते हुए कहा कि जब वे टीएमसी में गई थीं तो राष्ट्रीय विस्तार की सोच थी, लेकिन पीएम मोदी जैसा करिश्मा किसी नेता का नहीं है।

सुष्मिता ने कहा, “मुझे बहुत दुख हुआ है दीदी को सूती साड़ी और हवाई चप्पल में देखा था, लेकिन जिस तरह का भ्रष्टाचार देखा है, वह अकल्पनीय है। ग्रासरूट पर इतना भ्रष्टाचार है, वह अकल्पनीय है।” उन्होंने दावा किया कि अब लोकसभा सांसद भी टीएमसी का सिंबल नहीं चाहते क्योंकि इसका मतलब अब सिर्फ भ्रष्टाचार हो गया है।

यह भी पढ़ें – क्या TMC ने 440 करोड़ से खरीदे जेट-हेलिकॉप्टर? ED ने पार्टी के 3 बैंक अकाउंट पर कसा शिकंजा, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।