Maharashtra: वाशिम में 10वीं की छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षक पर मामला दर्ज

Summary :

कारंजा तालुका में शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कारंजा तालुका में एक शिक्षक द्वारा दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। यह घटना कारंजा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई। गत 3 मार्च को पिंप्री फॉरेस्ट क्षेत्र के एक स्कूल की दो छात्राएं 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रही थीं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उन्हें शिक्षक गजानन बाजारे की कार से घर जाने के लिए कहा।

Maharashtra: उल्हासनगर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो Bangladeshi महिलाओं को पकड़ा

बताया जा रहा है कि कार में दो अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। जब गाड़ी कामटवाडा गांव पहुंची, तो शिक्षक गजानन बाजारे ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। कार में मौजूद अन्य दो शिक्षकों ने बाजारे की इस हरकत का विरोध किया और छात्राओं को कार से उतारकर ऑटो से घर भेजा।

छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 5 मार्च को छात्राओं के परिजनों ने कारंजा ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक गजानन बाजारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.