लग्जरी कार में सवार होकर VIP घरों को निशाना बनाने वाला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, जाने कैसे हुआ खुलासा

Summary :

Delhi Crime News : द्वारका डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफश किया है, जो लग्जरी कार में सवार होकर बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात करता था। डीसीपी (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज कमलेशन कुमार की टीम ने इस गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान दीपक, अतुल और आयुष के रूप में हुई है। आरोपी दीपक पर पहले से नौ मामले दर्ज हैं और वह सीमापुरी में दर्ज एक मामले में कोर्ट कार्रवाई से बच रहा था। वह दनकौर में दर्ज डकैती…

Delhi Crime News : द्वारका डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफश किया है, जो लग्जरी कार में सवार होकर बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात करता था। डीसीपी (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज कमलेशन कुमार की टीम ने इस गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान दीपक, अतुल और आयुष के रूप में हुई है।

आरोपी दीपक पर पहले से नौ मामले दर्ज हैं और वह सीमापुरी में दर्ज एक मामले में कोर्ट कार्रवाई से बच रहा था। वह दनकौर में दर्ज डकैती के एक मामले में भी वांटेड था। बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस को सुबह करीब 1:53 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि एक व्यक्ति देसी कट्टा लेकर अंदर घुसा है और एक व्यक्ति बाहर कार में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को पता चला कि सेक्टर-17 स्थित एक बिल्डिंग में आरोपी देसी कट्टा लेकर आया। चौकीदार ने उसे देखा तो चोर-चोर चिल्लाने लगा। इसके बाद कार से मौके से फरार हो गया। टीम ने सीसीटीवी की मदद से द्वारका से लोनी तक लगे करीब 60 किलोमीटर तक आरोपियों की कार का पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कार में सवार दीपक, अतुल और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आधुनिक पिस्टल, दो कारतूस, दो देसी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल एक कार बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

Sumant Chaudhary