रावलकोट में सबसे ज्यादा हिंसा
सबसे ज्यादा खौफनाक मंजर रावलकोट के द्रैक एथ इलाके से सामने आया है। वहां चुनाव का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर सुरक्षाकर्मियों ने सीधी फायरिंग कर दी।
पिछले 24 घंटों में हुई इस कार्रवाई में मारे गए लोगों में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के प्रवक्ता उमर नजीर कश्मीरी के भाई उस्मान नजीर भी शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिक संगठनों का कहना है कि लोग सिर्फ अपनी लोकतांत्रिक मांगों और चुनाव बहिष्कार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इलाके में इंटरनेट-बिजली बंद
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में घायल लोगों को किसी तरह वहां से हटाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अकील भाई ने एक वीडियो संदेश जारी कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। हालात पर काबू पाने के नाम पर पूरे इलाके में मोबाइल सेवाएं, इंटरनेट और कई जगह बिजली व पानी की सप्लाई ठप कर दी गई है।
14 हजार जवान तैनात
आवामी एक्शन कमेटी लंबे समय से इन चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विरोध की अगुवाई कर रही है। हालात को देखते हुए इस्लामाबाद ने PoK में 14,000 से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और स्नाइपर्स की भी मदद ली जा रही है।
53 सीटों वाली असेंबली की 45 सीटों पर 10 अगस्त तक तीन चरणों में चुनाव कराने का शेड्यूल है, लेकिन लगातार हो रही हिंसा ने चुनाव प्रक्रिया की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें – 54 दिनों में 70 मौतें! PoK में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं गोलियां


Download Android App
Download iOS App




