पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हार की हताशा में राहुल गांधी इतने परेशान हो गए हैं कि अब प्रधानमंत्री मोदी को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों के पास जाकर उनकी मदद करते हैं, स्नेह करते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। आज भारत के खिलाड़ी एशियाड में, ओलंपिक में, पैरा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ठीक है, हार-जीत होती रहती है, उसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग पहले उनके समर्थक करें और फिर राहुल गांधी स्वयं भी अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग करते हैं, यह निंदनीय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस शब्द को पीड़ादायक बताते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
पीएम मोदी को ‘पनौती’ कहने से भड़की BJP ने राहुल गांधी से की माफी मांगने की मांग
Summary :
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हार की हताशा में राहुल गांधी इतने परेशान हो गए हैं कि अब प्रधानमंत्री मोदी को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों के पास जाकर उनकी मदद करते हैं, स्नेह करते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। आज भारत के खिलाड़ी एशियाड में, ओलंपिक में, पैरा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ठीक है, हार-जीत होती रहती है, उसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग पहले उनके समर्थक करें…


Download Android App
Download iOS App



