राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिलेगा नया मतदाता पहचान पत्र: CEO

Summary :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नया मतदाता पहचान पत्र मिलने वाला है और इस क्रम में उनका पता बदलकर अब राष्ट्रपति भवन हो जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के वर्तमान मतदाता पहचान पत्र में उनका पता ओडिशा स्थित मयूरभंज का है। अधिकारियों ने कहा कि सीईओ पी कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को दिल्ली में मुर्मू के मतदाता पहचान पत्र बदलने के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। सीईओ कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”लोकतांत्रिक भागीदारी का एक अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए माननीय…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नया मतदाता पहचान पत्र मिलने वाला है और इस क्रम में उनका पता बदलकर अब राष्ट्रपति भवन हो जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के वर्तमान मतदाता पहचान पत्र में उनका पता ओडिशा स्थित मयूरभंज का है। अधिकारियों ने कहा कि सीईओ पी कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को दिल्ली में मुर्मू के मतदाता पहचान पत्र बदलने के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा किया।
सीईओ कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”लोकतांत्रिक भागीदारी का एक अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए माननीय राष्ट्रपति ने पता अद्यतन प्रक्रिया शुरू करने के लिए फॉर्म-8 भरा है।” बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति को एक नया मतदाता पहचान पत्र प्राप्त होने वाला है जिसमें उनका नया पता दिल्ली होगा।

Desk Team