हाई पावर मोटिवेशनल सेमिनार बाउंस बैंक का सफल शुरूआत: डा. विवेक बिन्द्रा 

Summary :

व्यावसायिक अंर्तट्टष्टि से बेहतर कारोबार करने  के गुर बताए। सेमिनार के दौरान पूरे सत्र डा. विवेक बिन्द्रा अपने स्पीच से श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध किए रहे।

रांची : डा. विवेक बिन्द्रा रेडिशन ब्लू होटल में विशेष सेमिनार के लिए आज रांची में थे। उन्होंने 1000 से अधिक कारोबारियों और आर्गेनाइजेशन लीडर को संबोधित किया जो झारखंड के अलग-अलग भागों से आए थे। डा. विवेक बिन्द्रा ने प्रतिभागियों को सीमित समय में अधिकतम व्यावसायिक अंर्तट्टष्टि से बेहतर कारोबार करने  के गुर बताए। सेमिनार के दौरान पूरे सत्र डा. विवेक बिन्द्रा अपने स्पीच से श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध किए रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत विलिफसिस्टम के परिचय से प्रारंभ हुआ और स्ट्रांग विलिफ सिस्टम बनाने के फायदों को भी बताया गया। डा. विवेक बिन्द्रा ने शॉर्ट टर्म और लौंग टर्म गोल पाने के लिए योजना व स्ट्रेट जी बनाने के  तरीके, जिम्मेदारी के साथ बढ़ते स्वामित्व से अधिक प्रोडक्टिव वर्क प्लेस बनाने की बात कही। कार्यक्रम में ब्लू ओशन इवेंटस के फाउंडर तेजस बिंद्रा ने कहा कि सेमिनार में प्रतिभागियों के उत्साह से बहुत गदगद और आनंदित हूं। लोगों ने डा.  बिन्द्रा को सुनने के लिए व्यापक उत्साह दिखाया और पूरे कार्यक्रम में मनोयोग से डा. बिन्द्रा की स्पीच सुनते रहे।

Desk Team