नई दिल्ली : नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को भाजपा विधायकों के साथ सीबीआई निदेशक से सीबीआई मुख्यालय में ज्ञापन सौंपकर उन्हें दिल्ली सरकार में हुए सौ करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत कर इस मामले में अविलंब सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में शिकायत की गई कि यह घोटाला सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था में एलईडी बल्ब लगाने के नाम पर हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक कपिल मिश्रा और अनिल वाजपेई भी शामिल थे। विजेन्द्र गुप्ता सहित भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सीबीआई निदेशक को बताया कि दिल्ली सरकार ने सरकारी एजेंसियों को छोड़ डिस्काम की निजी कंपनियों को निविदाएं आमंत्रित कर एलईडी बल्ब खरीदने तथा उनकी देखभाल का जिम्मा सौंपा।
उन्होंने निजी कंपनियों के लिए सौ करोड़ का बजट भी आवंटित कर दिया। इस कार्य के लिए मात्र 3 वर्ष की गारंटी मांगी गई, जबकि प्रायः 7 वर्षों की गारंटी मांगी जाती है। डिस्काम ने इतने भारी बजट से 2.1 एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने और लगाने के टेंडर जारी किए। इन पर 4200 से 4500 रुपये प्रति पाइंट खर्चा आना निर्धारित हुआ।


Download Android App
Download iOS App



