भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) सेंटर, छावला कैंप में 14 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन अवधि को पूरा करने के बाद, अफगानिस्तान से यहां आए 35 और लोगों को सुविधा से बाहर जाने की अनुमति दी गई। समूह में 24 भारतीय और नेपाल के 11 नागरिक शामिल हैं और उन्हें आईटीबीपी टीम की ओर से वेलनेस सर्टिफिकेट भी दिया गया।
इसके साथ, संस्थागत क्वारंटीन के लिए आईटीबीपी सुविधा में कुल 113 व्यक्तियों को अब तक राहत मिली है। ये 35 व्यक्ति 26 अगस्त को अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट किए जाने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली से आईटीबीपी क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे थे।
क्वारंटीन अवधि के दौरान आईटीबीपी सुविधा द्वारा किए गए आरटी-पीसीआर परीक्षणों में सभी कोरोना नेगेटिव पाए गए।मंगलवार को, इस आईटीबीपी क्वारंटीन सुविधा से 78 लोगों को रिहा किया गया, जिसमें 53 अफगान नागरिक शामिल थे।
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने कहा कि उन्हें खाने-पीने, रहने, मनोरंजन, इनडोर गेम्स, वाई-फाई और कैंटीन जैसी सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराई गईं।उन्होंने कहा कि केंद्र में योग और तनाव परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



