प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 372 रोल बरामद, चार गिरफ्तार

Summary :

East Delhi Police Takes Action Against Chinese Manjha : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एएटीएस पुलिस टीम ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चाइनीज मांझे के 372 रोल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान कामरान (20), आकाश (38), प्रेम कुमर (65) और रवि उर्फ गोलू (27) के तौर पर की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) राहुल अलवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर दीपक…

East Delhi Police Takes Action Against Chinese Manjha : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एएटीएस पुलिस टीम ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चाइनीज मांझे के 372 रोल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान कामरान (20), आकाश (38), प्रेम कुमर (65) और रवि उर्फ गोलू (27) के तौर पर की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) राहुल अलवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के नेतृत्व में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने एक सूचना के आधार पर ज्योति नगर स्थित डीडीए पार्क एमआईजी फ्लैट्स के पास से कमरान को गिरफ्तार कर 45 प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के रोल बरामद किए। कमरान ने खुलासा करते हुए बताया कि वह यह मांझा आकाश और प्रेम कुमार से खरीदकर लाया था। दोनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, लोनी स्थित बेहटा इलाके के रहने वाले हैं।

वहीं, इस खुलासे के बाद पुलिस ने वहां रेड कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आकाश के पास से 46 और प्रेम कुमार के पास से 43 रोल बरामद किए। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली के अशोक नगर इलाके में रेड कर रवि को गिरफ्तार कर 238 प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के रोल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, यह स्टॉक नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के विभिन्न बाजारों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा जब्त कर, अनचाहे हादसो को टाला है।

फ्लाईओवर पर ज्यादा घातक चाइनीज मांझा

अगस्त का महीना आते ही दिल्ली की सड़कों पर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दोपहिया वाहन चालकों के घायल होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा हादसे फ्लाईओवर पर होते हैं। इन दिनों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दोपहिया वाहन चालक आए दिन चाइनीज मांझे की चपेट में आ रहे हैं। चूंकि हाईवे पर दोपहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है, ऐसे में लोग घायल होने के बाद पीसीआर कॉल नहीं करते। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जहां घनी आबादी के बीच से गुजर रहा है, वहां इस तरह के हादसे ज्यादा हो रहे हैं।

 

 

 

Sumant Chaudhary