राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यहा निजामुद्दीन मरकज जैसा एक और मामला सामने आया है। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक ही बिल्डिंग में रहने वाले 41 लोग वैश्विक महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस इमारत में 18 अप्रैल को पहला केस सामने आया था। कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि होने के बाद इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। सभी लोगों का सैंपल लिया गया और एनआईबी नोएडा में जांच के लिए भेजा गया।आज रिपोर्ट आई तो 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
कोरोना वायरस : देश में 37336 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, अब तक 1218 लोगों की मौत
बता दें कि कापसहेड़ा की आबादी 1.25 लाख से अधिक बताई जाती है। यहां बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरी और दिल्ली और गुड़गांव की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर रहते हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 3738 केस मिले है। इनमें से 1167 ठीक हो चुके हैं तो 61 लोगों की जान जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



