नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल (एलएनजेपी) की इमरजेंसी वार्ड के पुनर्निर्माण लिए 60 करोड़ रुपए का आवंटन हो गया है। जल्द ही इमरजेंसी वार्ड के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इमरजेंसी वार्ड के पुनर्निर्माण होने के बाद इसकी क्षमता 350 से बढ़कर करीब 578 बेड की हो जाएगी। ऐसा होने से बिना इलाज के लौट जाने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
लोकनायक अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी की माने तो पिछले वर्ष इमरजेंसी के लिए पुनर्निर्माण के लिए दिल्ली सरकार से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन बजट का आवंटन नहीं हो पाया था, जिसकी वजह से विस्तार का काम शुरू नहीं हो सका।
हालांकि सरकार अब 60 करोड़ का आवंटन कर दिया है और वह अस्पताल को मिल भी गया है। जल्द ही विस्तार के लिए टेंडर भी हो जाएगी। फिलहाल, इमरजेंसी में 250 बेड हैं जिसे पुनर्निर्माण के बाद बढ़ाकर 578 कर दिया जाएगा, लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि इमरजेंसी सेवाएं कहां चलाई जाएं।


Download Android App
Download iOS App



