राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के मीर विहार इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने 17 साल के एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरूवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान शमशेर आलम के रूप में की गयी है। आलम एक सब्जी विक्रेता है और मीर विहार का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि सब्जी बेचकर आलम अपने पिता मोहम्मद सलीम के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनमें से दो ने सलीम को पकड़ लिया जबकि एक अन्य व्यक्ति ने आलम को चाकू गोद दिया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सलीम पर उन लोगों ने कोई हमला नहीं किया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



