दिल्ली के निहाल विहार इलाके के राम पार्क क्षेत्र में एक 28 साल की महिला और उसके दो बच्चों के घर के अंदर मृत पाए गए। इलाके में हुए इस हत्याकांड के बाद से सनसनी मची हुई है, वहीं मृतक महिला का पति फरार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथौड़ा बरामद किया है।
पुलिस को रविवार को दिन में 11.30 बजे इस घटना की खबर मिली। इसमें बताया गया कि निहाल विहार के शिव राम पार्क में प्रीति (28), उसके बेटा (9) और बेटी (5) की हत्या कर दी गई है। घटना सामने आने के बाद से ही महिला का पति लापता है। इसलिए इस हत्याकांड के पिछले पुलिस को प्रीति के पति पर शक है।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कोआन ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। महिला के पति की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह का खुलसा हो पाएगा।


Download Android App
Download iOS App



