प्रेमिका से मिलने आए युवक की पांचवीं मंजिल पर संदिग्ध मौत

Summary :

North District Crime News : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के वजीराबाद इलाके में कथित तौर पर प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान एटा, यूपी निवासी रणजीत (20) के तौर पर की है। वजीराबाद थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने बेटे को धोखे से घर बुलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की बातों से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के…

North District Crime News : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के वजीराबाद इलाके में कथित तौर पर प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान एटा, यूपी निवासी रणजीत (20) के तौर पर की है। वजीराबाद थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने बेटे को धोखे से घर बुलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की बातों से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक रणजीत अपने परिजनों के साथ एटा, यूपी में रहता था। उसके परिवार में पिता राकेश, मां, दो बहनें और दो भाई हैं। वह गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करता था। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस सूत्रों का कहना है कि रणजीत बुराड़ी संत नगर में रहने वाली प्रेमिका से मिलने आया था। दोनों छत पर मौजूद थे।

इसी दौरान परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो रणजीत पांचवीं मंजिल पर अंधेरे की आड़ में छिपकर बैठ गया। आशंका है कि रात को जब वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा होगा, तभी छत पर कपड़े सुखाने के लिए बंधी रस्सियों में उलझ गया। रस्सी उसके गले में भी लिपट गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का पिट्ठू बैग उसकी कमर पर ही था। पुलिस को जांच के दौरान हत्या होने से जुड़ा कोई साक्ष्य अभी तक नहीं मिला है।

Sumant Chaudhary