Aaj Ka Mausam 12 Oct: अक्टूबर में ठंड का एहसास, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 12 October: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है और दिल्ली एनसीआर से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक लोगों को सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से सुबह-सुबह सर्दी महसूस हो रही है। कई घरों में AC कूलर चलना अब बंद हो गए है। मानसून की विदाई के बावजूद मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी और कुछ राज्यों में सुबह और शाम सर्द हवाओं की संभावना जताई है। ऐसे में आइए जानते हैं आज रविवार…

Aaj Ka Mausam 12 October: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है और दिल्ली एनसीआर से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक लोगों को सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से सुबह-सुबह सर्दी महसूस हो रही है। कई घरों में AC कूलर चलना अब बंद हो गए है। मानसून की विदाई के बावजूद मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी और कुछ राज्यों में सुबह और शाम सर्द हवाओं की संभावना जताई है। ऐसे में आइए जानते हैं आज रविवार 12 अक्टूबर 2025 को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

Aaj Ka Mausam 12 October: Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather (Source: social media)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला गया है। मौसम बदलने की वजह से सुबह और रातें ठंडी होने लगी हैं। इस मौसम में पहली बार पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में लगभग एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 11 से 16 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, दिन में तेज धूप और रात में सामान्य मौसम रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है जिससे जल्द ही कड़ाके की ठंड की दस्तक हो सकती है। आज मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर आज का मौसम

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather (Source: social media)

उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली है और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है साथ ही अभी कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।

Kerala Weather: केरल में भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में भारी बारिश का अनुमान जताया है, क्योंकि अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से इस क्षेत्र में मौसम की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 से 15 अक्टूबर के बीच केरल में हल्की से भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

TamilNadu Weather: दस जिलों में गरज के साथ तेज बारिश

TamilNadu Weather
TamilNadu Weather (Source: social media)

तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। दस जिलों में गरज के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, नीलगिरी, थेनी, तेनकासी और मदुरै के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, सलेम और नमक्कल जिलों में भी पूरे दिन तेज बारिश हो सकती है।

ALSO READ: देशभर में गुलाबी ठंड की शुरुआत, दिल्ली-बिहार में तापमान में गिरावट, देखें अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।