मंगलवार को जारी कर सकती है आम आदमी पार्टी अपना घोषणापत्र

Summary :

प्रचार अभियान के अंतिम तीन दिन में ‘आप’ अपने संबद्ध संगठनों के 500 सदस्यों के जरिए अभियान को गति देगी ।

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी मंगलवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर सकती है । प्रचार अभियान के अंतिम तीन दिन में ‘आप’ अपने संबद्ध संगठनों के 500 सदस्यों के जरिए अभियान को गति देगी । 
सिंह ने सोमवार ने कहा, ‘‘अगले तीन दिनों में 15,000 बैठकें होंगी। अंतिम दौर में हम ‘अच्छे होंगे पांच साल – दिल्ली में तो केजरीवाल’ नारे का इस्तेमाल करेंगे।’’ 
उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता सोमवार शाम मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथित भड़काऊ बयान के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उनके प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग करेंगे। 

Desk Team