जम्मू : सेना का चेतक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

Summary :

सुबह 11:30 बजे जिले के अरनास क्षेत्र में रूडखुड इलाके के नदी के डूब क्षेत्र में उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जम्मू : भारतीय सेना का चेतक हेलिकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के बाद जम्मू कश्मीर के रियासी में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर से रियासी की ओर सुबह नियमित अभियान पर निकले हेलिकॉप्टर की विद्युत तारों में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गयी।
सुबह 11:30 बजे जिले के अरनास क्षेत्र में रूडखुड इलाके के नदी के डूब क्षेत्र में उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसे दुर्घटना नहीं कहा जा सकता। यह बस हेलीकॉप्टर उतारने में हुई कठिनाई थी। 

Desk Team