आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी का घोषणापत्र आज जारी करेंगे। दिल्ली की सात सीटों पर पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र आज दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि घोषणापत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के वादे को प्रमुखता से शामिल किया जायेगा।
पार्टी ने इसे अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी सात सीटों के लिये आप के उम्मीदवार भी संबंधित संसदीय क्षेत्र का घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी के उम्मीदवार एक मई के बाद संकल्पपत्र के नाम से अपने लोकसभा क्षेत्र का घोषणापत्र जारी करेंगे।
मनोज ने की गुंडों बदमाशों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान करने की अपील
सूत्रों के अनुसार आप के घोषणापत्र में पूर्ण राज्य के अलावा रोजगार, उच्च शिक्षा और महिला सुरक्षा सहित कई अन्य अहम मुद्दों को शामिल किया जायेगा। इसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिये पार्टी अपनी कार्ययोजना का खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आगामी 12 मई को मतदान होगा।
आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके साथ ही पार्टी हरियाणा और पंजाब में भी चुनाव लड़ रही है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश की गई। लेकिन सीटों की संख्या पर सहमति नहीं बन सकी। दोनों दलों के तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला।


Download Android App
Download iOS App



