केजरीवाल सरकार और भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को कॉलोनियां पास करने के मामले में गुमराह कर रहे हैं। ताकि विधानसभा चुनाव के वक्त इसका मुद्दा बनाया जा सके। यह बात दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ एवं देवेंद्र यादव ने कही। वीरवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुलाई गई बैठक में उन्होंने ये बात कही और शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस की सरकार ने वर्ष 1977 व 2012 में दिल्ली की 917 कॉलोनियों को पास किया था। लेकिन भाजपा शासित निगम ने लेआउट नहीं बनाया, जिसकी वजह बाउंड्री व नक्शे नहीं बन सके। लेिकन नगर निगम में 12 साल तक राज करने वाली भाजपा शािसत नगर निगम ले आउट प्लान बनाने में पूरी तरह नाकाम रही।
जिसकी वजह से अनिधकृत कॉलोिनयों को जो फायदा होना था वह नहीं हो पाया। इस मौके पर हारुन यूसुफ और देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस आज प्रण करती है कि शीला दीक्षित ने जो सपना देखा था, दिल्ली को विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाने का वह सपना हम पूरा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



