कच्ची कॉलोनियों को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे भाजपा नेताओं पर आप ने निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक व श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा नेता अपने गिरेबान में झांके कि भाजपा ने अपने शासनकाल में दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में एक भी ईंट लगायी है तो उसका प्रमाण दे। जबकि केजरीवाल सरकार ने पहले दिन से अब तक कच्ची कॉलोनियों में 6 हजार करोड़ का बजट खर्च करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जिम्मेदार नेता सफाई और सुरक्षा की दिल्ली में दुर्दशा भी देख लें।
राय ने कहा कि धरने पर बैठे भाजपा नेता और सांसद आरोप लगा रहे हैं कि कच्ची कॉलोनियों पर अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। इस पर राय ने पूछा कि 1993 में भाजपा ने सरकार बनाई थी। तब उनको पांच सालों में तीन मुख्यमंत्रियों को बदलना पड़ा था, जो कि आज तक एक रिकॉर्ड है। पहले मदनलाल खुराना फिर साहिब सिंह वर्मा और उसके बाद सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनी थी। यदि भाजपा के पास कच्ची बस्तियों के विकास कार्य को लेकर कोई आंकड़े हों तो बताये। केंद्र में भी पांच साल बीत गये। अब दोबारा फिर से सरकार में आ गये हैं।
अब तक कुछ कर लिया हो तो वो भी बता दें। उन्होंने चुनौती दी कि यदि एक भी ईंट भाजपा सरकार ने कच्ची कॉलोनियों में लगायी हो तो प्रमाण दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कच्ची कॉलोनियों के वासियों को कभी दिल्ली का समझा ही नहीं गया। उनको हमेशा हिकारत की निगाह से देखा गया है। वहीं कांग्रेस सरकार ने भी जमीन पर कुछ काम नहीं किया। हमारी सरकार बनते ही इन कॉलोनियों प युद्धस्तर पर काम हुआ और इन कॉलोनियों के विकास के लिए 3500 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केजरीवाल सरकार की केन्द्र सरकार से अपील है कि वह कच्ची कॉलोनियों से संबंधित सभी लंबित पड़े अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान करें। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सफाई और सुरक्षा है, इसी पर कार्य करके दिखा दे।


Download Android App
Download iOS App



