देशभर में खासकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों ने मंगलवार को प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया। आप के दो राज्यसभा सदस्यों- संजय सिंह और सुशील कुमार ने बढ़ती कीमतों के लिए उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन आपूर्ति मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।
संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए आप नेताओं ने केंद्र से सवाल किया कि प्याज आखिर क्यों इतनी डरावनी होती जा रही है, और उपभोक्ताओं को इसके लिए ऊंची कीमतें चुकानी पड़ रही हैं। संजय सिंह ने कहा, “इसमें कोई घोटाला प्रतीत होता है। हम यह मुद्दा संसद के अंदर भी उठाएंगे।”


Download Android App
Download iOS App



