PM मोदी के खिलाफ पोस्टर कार्रवाई को लेकर AAP ने जताया ऐतराज, आज धरना देंगे केजरीवाल

Summary :

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई पर ऐतराज जताया है।इसी बीच आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई पर ऐतराज जताया है।इसी बीच आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। 
cm arvind kejriwal will sit on dharna at jantar mantar against delhi police  action on pm narendra modi posters - PM के खिलाफ पोस्टर पर कार्रवाई को लेकर  बढ़ेगी तकरार, आज धरना
साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी इस विरोध प्रदर्शन में आने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 49 प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।इससे पहले दिन में पुलिस ने कहा था कि 100 प्राथमिकी दर्ज की गईं, लेकिन बाद में उन्होंने इस आंकड़े में संशोधन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी को असुरक्षित’और डरा हुआ बताया, जबकि पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय से बाहर निकल रहे एक वाहन से 2,000 से अधिक पोस्टर जब्त किए।
Delhi budget 2023: for the first time in thirty years Who is responsible  for delay in Delhi budget - तीस साल में पहली बार; दिल्ली बजट में देरी का  कौन जिम्मेदार? केजरीवाल
दरअसल, इस मुद्दे पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने एक पोस्टर को लेकर प्राथमिकी दर्ज की। मोदी जी इतने डरे हुए क्यों हैं? यह एक सामान्य पोस्टर है और इसे लोकतंत्र में कोई भी लगा सकता है। इतना डरा हुआ प्रधानमंत्री, इतना असुरक्षित प्रधानमंत्री। मुझे लगता है कि वह (मोदी) हर सुबह यह सोचकर उठते हैं कि वह किसे जेल में डाल सकते हैं।’इस मामले  में सीएम के अलावा पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और पीएम पर निशाना साधा था।

Desk Team