नई दिल्ली: आप के राज्यसभा सांसदों को लेकर पार्टी को घेरने वाले आप के बागी विधायक एवं पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर से पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पूरी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। इस बार उन्होंने सुशील गुप्ता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को पत्र लिखा है। पत्र में गुप्ता पर करारी टिप्पणी करते हुए मिश्रा ने लिखा कि इस विधानसभा का सत्र राष्ट्रगान के पश्चात, परम आदरणीय सुशील गुप्ता जी के स्तुति गान से शुरू किया जाए।
सदन में सुशील गुप्ता पर ही चर्चा की जाए और अगर उनकी उपलब्धियों पर चर्चा करने के लिए सदन के तीन दिन कम पड़े तो सदन की अवधि बढ़ाई जाए। दिल्ली की जनता को इस प्रकार की विभूतियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नहीं हैं। क्योंकि माननीय विधायकगणों ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में इन तीन विभूतियों को देश की संसद में भेजा है इसलिए कृपया सदन में विशेष चर्चा के माध्यम से इनके बारे में जनता की उत्कंठा को भी शांत किया जाए।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



