स्वायत्तता से बड़े है बैंकों की जवाबदेही : जेटली

Summary :

NULL

नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि बैंकों को स्वायत्तता के साथ काम करने का अधिकार दिया गया है, लेकिन उन्हें इसका प्रयोग जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिये क्योंकि उनकी जवाबदेही स्वायत्तता से भी बड़ है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग दम पर 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले के परिप्रेक्ष्य में वित्त मंत्री का यह बयान महत्त्वपूर्ण है।

एसोसिएशन ऑफ डेवलपमेंट फाइनेंसिंग इन एशिया एंड द पैसिफिक की 41वीं वार्षिक बैठक को यहाँ संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सरकार ने बैंक प्रबंधनों को स्वायत्तता के साथ काम करने का अधिकार दिया है, लेकिन इस अधिकार के जिम्मेदारी पूर्ण निर्वहन के लिए उनकी जवाबदेही और भी बड़ है। श्री जेटली ने कहा कि बैंकिंग का पूरा तंत्र विश्वास और ऋण लेने वाले और ऋण देने वाले के संबंधों पर टिका हुआ है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team