Committed Fraud Worth Crores: नोएडा में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। यहां रहने वाले लोग अपना एक आशियाना बनाने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई को बचाकर मकान, जमीन और फ्लैट खरीदने के बारे में सोचते हैं।
Highlights:
- फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- कई ऐसे लोगों के चक्कर में पड़ जाते हैं
- अभियुक्त कमल सिंह को गिरफ्तार किया
कई ऐसे लोगों के चक्कर में पड़ जाते हैं
इस दौरान कई ऐसे लोगों के चक्कर में पड़ जाते हैं, जो उनके साथ धोखाधड़ी कर उनकी गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो जाते हैं। ऐसे ही फर्जी दस्तावेज बना कर प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों के करोड़ों रुपए ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त कमल सिंह को गिरफ्तार किया
थाना फेज-3 पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले अभियुक्त कमल सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद अभियुक्त को मुकदमे में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे
अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लॉट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कमल सिंह बुलंदशहर के जहगीराबाद का रहने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



