राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पिछले कई दिनों से जारी दूषित हवा से थोड़ राहत मिली और वायु गुणवत्ता का स्तर‘बेहद खराब’श्रेणी से ‘मध्यम’में पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 160 दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रविवार शाम बारिश होने और हवा चलने से वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार आया है। राज्य में सोमवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 रिकॉर्ड किया गया था।
रविवार शाम बारिश होने और हवा चलने के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। इससे पहले वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ से लेकर ‘खराब’ स्थिति में था। दिल्ली के साथ राज्य के साथ लगने वाले फरीदाबाद,नोएडा और गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता बेहतर हुई है और आसमान पिछले कुछ दिन के मुकाबले अधिक सा़फ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार सुबह हल्के कोहरे का अनुमान लगाया है और कहा है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



