पूर्वी दिल्ली : आनंद विहार स्थित क्रॉस रिवर मॉल के पास ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद एक घोषित बदमाश (बीसी) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करन दत्ता (24) के तौर पर हुई है। मजे की बात ये रही कि आरोपी को उसके द्वारा लूटे गए मोबाइल की मदद से ही दबोचा जा सका। दरअसल पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उस तक पहुंची और उसे घेर लिया। इस पर आरोपी ने पिस्टल तान दी। इसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गोली मारकर दबोच लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े इस आरोपी पर लूटपाट, झपटमारी व हत्या का प्रयास के करीब दर्जन भर मामलों में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक करन, कृष्णा नगर के गोविंदपुरा इलाके का रहने वाला है। उसने वर्ष-2016 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और दो अन्य बदमाशों के साथ मिलकर अपना एक ग्रुप तैयार कर वारदातों को अंजाम देने लगा था। उसने जनवरी महीने में शकरपुर में हुई में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
लूटपाट में छीना गया मोबाइल चलाना एक बदमाश को भारी पड़ गया, जब पुलिस मोबाइल के ट्रैकर की मदद से आरोपी का रोडमैप तैयार करती रही और फिर सटीक सूचना पर एनकाउंटर के बाद आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पार्टी के ऊपर आरोपी ने गोली चलाने की भी कोशिश की थी, हालांकि पुलिस ने आरोपी को गोली मारकर दबोच लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि वह क्रॉस रिवर मॉल के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो वह भागने लगा। उसने पर पुलिस पर पिस्टल भी तान दी। उसी दौरान आरोपी को गोली मारकर दबोचा गया। आरोपी यूपी नंबर की चोरी की बाइक पर सवार होकर किसी से मिलने के लिए आया था।


Download Android App
Download iOS App



